क्यों मनाते है हम दीवाली (दीपावली) – Why Do We Celebrate Diwali In Hindi.


ऐसा माना जाता है कि दीवाली के दिन अयोध्या के राजा श्री रामचंद्र अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का ह्रदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से उल्लासित था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीए जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। यह पर्व अधिकतर ग्रिगेरियन कैलन्डर के अनुसार अक्टूबर या नवंबर महीने में पड़ता है। दीपावली दीपों का त्योहार है। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है झूठ का नाश होता है। दीवाली यही चरितार्थ करती है- असतो माँ सद्गमय, तमसो माँ ज्योतिर्गमय।

दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। कई सप्ताह पूर्व ही दीपावली की तैयारियाँ आरंभ हो जाती हैं। लोग अपने घरों, दुकानों आदि की सफाई का कार्य आरंभ कर देते हैं। घरों में मरम्मत, रंग-रोगन, सफ़ेदी आदि का कार्य होने लगता है। लोग दुकानों को भी साफ़ सुथरा कर सजाते हैं। बाज़ारों में गलियों को भी सुनहरी झंडियों से सजाया जाता है। दीपावली से पहले ही घर-मोहल्ले, बाज़ार सब साफ-सुथरे व सजे-धजे नज़र आते हैं।दिवाली, एक धार्मिक, विविध रंगों के प्रयोग से रंगोली सजाने, प्रकाश औऱ खुशी का, अंधकार हटाने का, मिठाईयों का,पूजा आदि का त्यौहार है, जो पूरे भारत के साथ साथ देश के बाहर भी कई स्थानों पर मनाया जाता है। यह रोशनी की कतार या प्रकाश का त्यौहार कहा जाता है।
यह पाँच दिन (धनतेरस, नरक चतुर्दशी, अमावश्या, कार्तिक सुधा पधमी, यम द्वितीया या भाई दूज) का त्यौहार है जो धनतेरस (अश्वनी माह के पहले दिन का त्यौहार है) से शुरु होता है और भाई दूज (कार्तिक माह के अन्तिम दिन का त्यौहार है) पर खत्म होता है। दिवाली के त्यौहार की तारीख हिन्दू चन्द्र सौर कलैण्डर के अनुसार र्निधारित होती है। यह बहुत खुशी से घरों को सजाकर बहुत सारी लाइटों, दिये, मोमबत्तियॉ, आरती पढ़कर, उपहार बॉटकर, मिठाईयॉ, ग्रीटिंग कार्ड, एस एम एस भेजकर, रंगोली बनाकर, खेल खेलकर, मिठाईयॉ खाकर, और भी बहुत सारी गतिविधियों के साथ मनाते है।

दिवाली 2018 (दीपावली 2018 डेट)

  • इस वर्ष दिवाली 07 नवम्बर 2018 दिन बुधवार को मनायी जाएगी
  • धनतेरस: सोमवार, 5 नवंबर 2018
  • नरक चतुर्दशी (छोटी दीवाली): मंगलवार, 06 नवम्बर 2018
  • लक्ष्मी पूजा (मुख्य दिवाली): 07 नवम्बर 2018 दिन बुधवार
  • बाली प्रतिप्रदा या गोवर्धन पूजा: गुरुवार, 08 नवम्बर 2018
  • यम द्वितीय या भाईदूज: शुक्रवार, 09 नवम्बर 2018


   दीवाली के इस पावन पर्व पर यह हम सब का कर्तव्य है कि  आने वाली पीढ़ियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए  हमे वायु प्रदूषण ना करें और ना किसी बड़े को करने दें।
                                             
 I   Wish   happy  Diwali and prosperous life  to you and all your family.... 

दिवाली क्यों मनायी जाती है –  why celebrates Diwali ??


भगवान राम की विजय और आगमन: 

हिन्दू महाकाव्य रामायण के अनुसार, भगवान राम राक्षस राजा रावण को मारकर और उसके राज्य लंका को जीतकर अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अपने राज्य, अयोध्या, बहुत लम्बे समय (14 वर्ष) के बाद वापस आये थे। अयोध्या के लोग अपने सबसे प्रिय और दयालु राजा राम, उनकी पत्नी और भाई लक्ष्मण के आने से बहुत खुश थे। इसलिये उन्होनें भगवान राम का लौटने का दिन अपने घर और पूरे राज्य को सजाकर, मिट्टी से बने दिये जलाकर दीवाली मनायी।

देवी लक्ष्मी का जन्मदिन:

देवी लक्ष्मी धन और समृद्धि की स्वामिनी है। यह माना जाता है कि राक्षस और देवताओं द्वारा समुन्द्र मंथन के समय देवी लक्ष्मी दूध के समुन्द्र (क्षीर सागर) से कार्तिक महीने की अमावश्या को ब्रह्माण्ड में आयी थी। यही कारण है कि यह दिन माता लक्ष्मी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिवाली के त्यौहार के रूप में मनाना शुरू कर दिया

भगवान कृष्ण ने नरकासुर को मार डाला:

मुख्य दिवाली से एक दिन पहले का दिन नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। बहुत समय पहले, नरकासुर नाम का राक्षस राजा (प्रदोषपुरम में राज्य करता था) था, जो लोगों पर अत्याचार करता था और उसने अपनी जेल में 16000 औरतों को बंधी बना रखा था। भगवान कृष्ण (भगवान विष्णु के 8 वें अवतार) उसकी हत्या करके नरकासुर की हिरासत से उन सभी महिलाओं की जान बचाई थी। उस दिन से यह बुराई सत्ता पर सत्य की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
                                         !!!! Thank you. !!!!
    

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Important Algebra formulae

Fundamental Geometry Formulas

Economics ( मुद्रास्फीति)

Human brain and its functions?

What is anxiety ?

Hindi diwas on 14 September हिन्दी दिवस 14 सितम्बर क्यो है खास :

Teacher's day on 5 September (शिक्षक दिवस 5 सितम्बर)

NCERT e BOOKS