Posts

Showing posts from September, 2020

Hindi diwas on 14 September हिन्दी दिवस 14 सितम्बर क्यो है खास :

Image
आप सभी साथियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, हम आशा करते  हैं आप सभी कुशल होंगे । 14 सितम्बर आज के दिन पूरे भारत मे हिन्दी दिवस  के रूप में मनाया जा रहा हैं , क्योंकि आज के दिन ही  1949 को "हिन्दीभाषा" को भारतीय संविधान में राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला। स्वतंत्र भारत की राष्ट्रभाषा के प्रश्न पर 14 सितम्बर 1949 को काफी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया जो भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की अनुच्छेद 343(1) में वर्णित है। यह निर्णय 14 सितम्बर को लिया गया, इसी दिन हिन्दी के मूर्धन्य साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंहा का 50-वां जन्मदिन था, इस कारण हिन्दी दिवस के लिए इस दिन को श्रेष्ठ माना गया था। पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दरूप में मनाया जाता है। हिन्दी के पुरोधा व्यौहार राजेन्द्र सिंहा जिन्होंने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए बहुत लंबा संघर्ष किया ।   हिन्दी भाषा पर महान व्यक्तियो के विचार:- हिंदी का प्रश्न स्वराज्य का प्रश्न है ।    - महात्मा गांधी जो सम्मान, संस्कृति और अपनापन हिंदी बोलने से आता हैं, वह अंग्रेजी में दूर-दूर तक दिखाई नहीं

Teacher's day on 5 September (शिक्षक दिवस 5 सितम्बर)

Image
आप  सभी  साथियो  को  शिक्षक  दिवस  की  बहुत -बहुत   शुभकामनाएं , मैं आशा करता हूं आप सभी कुशल मंगल  होंगे..... हम  इस  article  की  शुरुआत  सबके  प्रिय  शिक्षक (teacher) डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन    के विचारो से करते  हैं।  "  शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करें.''                                                        हमारे देश के द्वितीय (second) अद्वितीय राष्ट्रपति डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन (5 सितम्बर) को प्रतिवर्ष 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन समस्त देश में भारत सरकार द्वारा श्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कार भी प्रदान किया जाता हैl               Image source:-   Wikipedia  जन्म के समय उनके परिवार में किसी ने यह नहीं सोचा था कि भौतिकता से दूर उस परिवार में जन्मा बालक एक दिन अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर विश्वमंच पर भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगा। जन्म :- (5 September 1888 ) चेन्नई, भारत भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्