Hindi diwas on 14 September हिन्दी दिवस 14 सितम्बर क्यो है खास :

आप सभी साथियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, हम आशा करते  हैं आप सभी कुशल होंगे ।

14 सितम्बर आज के दिन पूरे भारत मे हिन्दी दिवस
 के रूप में मनाया जा रहा हैं , क्योंकि आज के दिन ही  1949 को "हिन्दीभाषा" को भारतीय संविधान में राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला।

स्वतंत्र भारत की राष्ट्रभाषा के प्रश्न पर 14 सितम्बर 1949 को काफी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया जो भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की अनुच्छेद 343(1) में वर्णित है।

यह निर्णय 14 सितम्बर को लिया गया, इसी दिन हिन्दी के मूर्धन्य साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंहा का 50-वां जन्मदिन था, इस कारण हिन्दी दिवस के लिए इस दिन को श्रेष्ठ माना गया था।

पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दरूप में मनाया जाता है। हिन्दी के पुरोधा व्यौहार राजेन्द्र सिंहा जिन्होंने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए बहुत लंबा संघर्ष किया ।

 हिन्दी भाषा पर महान व्यक्तियो के विचार:-

हिंदी का प्रश्न स्वराज्य का प्रश्न है ।
   - महात्मा गांधी

जो सम्मान, संस्कृति और अपनापन हिंदी बोलने से आता हैं, वह अंग्रेजी में दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता हैं।
    – अज्ञात

हिंदी का प्रचार और विकास कोई रोक नहीं सकता।
    - पंडित गोविंद बल्लभ पंत

हिन्दी पढ़ना और पढ़ाना हमारा कर्तव्य है. उसे हम सबको अपनाना है।
       – लालबहादुर शास्त्री

परदेशी वस्तु और परदेशी भाषा का भरोसा मत रखो अपने में अपनी भाषा में उन्नति करो।
      – भारतेंदु हरिश्चन्द्र

हिन्दी देश की एकता की कड़ी है।
   – डॉ. जाकिर हुसैन

हिन्दी के द्वारा सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है।
    – महर्षि स्वामी दयानन्द

वर्तमान में हिन्दीभाषा :-

 आज के समय में हिंदी भाषा लोगों के बीच से कहीं-न-कहीं गायब होती जा रही है और इंग्लिश ने अपना प्रभुत्व जमा लिया है। यदि हालात यही रहे तो वो दिन दूर नहीं जब हिंदी भाषा हमारे बीच से गायब हो जाएगी। हमें यदि हिंदी भाषा को संजोए रखना है तो इसके प्रचार-प्रसार को बढ़ाना होगा। सरकारी कामकाज में हिंदी को प्राथमिकता देनी होगी। तभी हिंदी भाषा को जिंदा रखा जा सकता है।
हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है और इसे राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। हिंदी के महत्व को बताने और इसके प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अनुरोध पर 1953 से प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

इस दिवस के बारे में भी पढ़े- शिक्षक दिवस
 
✍️  इस पोस्ट के बारे में अपनी राय (views) 📝नीचे 👇coment section में हमे अवश्य बताए |

यदि यह Article आपको पसंद आये तो आप अपने सगे-संबंधियों (relatives) और सभी दोस्तों (Friends) को faebook groups, whatsaap group and twitter etc पर  Share करना ना भूले !

  🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 जय हिंद जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Comments

Popular posts from this blog

Economics ( मुद्रास्फीति)

क्यों मनाते है हम दीवाली (दीपावली) – Why Do We Celebrate Diwali In Hindi.

Fundamental Geometry Formulas

Teacher's day on 5 September (शिक्षक दिवस 5 सितम्बर)

NCERT e BOOKS

Important Algebra formulae